मंगलवार को इंडियान आर्मी की स्ट्रटेजिक कमांड ने ओडिशा के समुद्र तट से अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इसे डॉ अब्दुल कलाम द्वीप पर एकीकृत परीक्षण रेंज के पैड 4 से लॉन्च किया गया। आपको बता दें कि अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर है। इस परीक्षण के साथ अब भारत और अधिक मजबूत हो गया है।