बरेली कॉलेज के ऑडिटोरीयम में चल रहे हिन्दी साहित्य के सेमीनार में बनारस से आए रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. चौथीराम यादव ने आरएसएस प्रमुख भागवत मोहन पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। उन्होंने आतंकवादी की संज्ञा दी जिसको लेकर एबीवीपी ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया। ऑडिटोरीयम के बाहर पड़ी कुर्सियां वाटर कूलर आदि तोड़ दिया गया। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। कॉलेज प्राचार्य और एसपी सिटी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, इस पर बवाल समाप्त हो गया। देर शाम बारादरी थाने में प्रोफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।