राहुल गांधी के ट्विटर हैक के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया है। हैकर्स ने राहुल गांधी और कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @INCIndia से कई आपत्तिजनक ट्वीट्स किए। अकाउंट मैनेज करने वाली टीम ने हैकिंग के दौरान किए गए सभी ट्वीट्स को अकाउंट से हटा दिए हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में हैकिंग की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।