फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में पति के घर पहुंची अभिनेत्री, जमकर काटा हंगामा

Sat, 27 Aug 2016 08:45 PM IST
वीडियो डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली

फिल्म अभिनेत्री अलीसा खान इस बार अपने पति लव कपूर के घर आ धमकी। अपनी मां परवीन के साथ पहुंची अलीसा ने घर पर जमकर हंगामा किया और वहां खड़े दुपहिया वाहन गिरा दिए। इसके बाद वह कनखल थाने पहुंचीं और पुलिस को लिखित में दिया कि यदि लव कपूर उनके पास आ जाता है तो वह लिखित शिकायत वापस ले लेंगी। थाने पहुंचकर लव के बड़े भाई कुश कपूर ने अलीसा को आश्वस्त किया कि वह लव को ढूंढकर उनकी मुलाकात करा देगें। इसके बाद अलीसा लौट गईं। पिछले एक सप्ताह से थाना कनखल अभिनेत्री अलीसा खान के हंगामे के चलते सुर्खियों में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें