सर्वसमभाव पार्टी के संस्थापक और स्टार प्रचारक राजपाल यादव ने नोटबंदी लागू करने के तरीके का विरोध किया है। ग्रेटर नोएडा में मीडिया से बात करते हुए राजपाल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला चाहे जैसा भी हो, लेकिन ये फैसला सही तरह से लागू नहीं हो पाया । राजपाल यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये भी कहा कि उनकी पार्टी 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।