नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद पर बॉलीवुड में कई तरह के बयान सुनने को मिल रहे हैं। इस बीच इस विवाद पर बयान देते हुए एक्टर अन्नू कपूर ने कहा कि महिलाओं का अनादर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होना चाहिए। इस मामले में जिसने जो अपराध किया है उसको दण्ड मिलना चाहिए। हालांकि इसके साथ ही अन्नू कपूर ने इस बात पर जोर दिया कि जो आरोप तनुश्री ने नाना पाटेकर पर लगाएं हैं वो उनको साबित करने होंगे।