खेतों के ऊपर से गुजरने वाले हाई वोल्टेज तारों से फूटी चिंगारी ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भी गेहूं के दर्जनों खेत जलकर राख हो। डेढ़ सौ एकड़ से ज्यादा की खड़ी फसल धूंधूं कर जल गई लेकिन दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाईं। अब किसान योगी सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।