फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा के नाम पर उतरवाई गई छात्राओं की स्कर्ट!

Wed, 08 Feb 2017 09:51 AM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/सोनभद्र

उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले के एक स्कूल में शिक्षिका का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। दरअसल यहां विद्युत परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल में होमवर्क नहीं करने के आरोप में छात्राओं को स्कर्ट उतारने का मजबूर किया गया।जानकारी के मुताबिक स्कूल की छह छात्राओं को पहले दिन मुर्गा बनाया गया। इतना ही नहीं दूसरे दिन उन सभी छात्राओं को भरी क्लास में स्कर्ट उतारने को कहा गया। इतने से भी शिक्षिका का मन नहीं भरा तो छात्राओं का उसी स्थिति में फोटो खींचा गया। अपने साथ हुई इस ज्यादती के बारे में छात्राओं ने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी शिक्षिका की इस करतूत का पुरजोर विरोध किया गया। वहीं आरोपी शिक्षिका ने अपनी इस शर्मनाक करतूत को जायज ठहराने की कोशिश की।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें