फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के अगले दिन गुरुजी की पिटाई

Mon, 10 Jul 2017 07:28 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी, जयपुर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने सरेआम अपने प्रोफेसर को तमाचा जड़ दिया। विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कुलपति सचिवालय के बाहर इन छात्रों ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य प्रो.आर.एन. शर्मा छात्रों को समझाने के लिए बाहर आ गए। इसके बाद मामला बिगड़ता चला गया। प्रोफेसर शर्मा इन छात्रों से बात कर ही रहे थे कि एक छात्रा ने प्रोफेसर के गालों पर तमाचा जड़ दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों को वहां से खदेड़ा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें