आगरा फोर्ट स्टेशन पर ट्रेन के रवाना होने से पहले एक यात्री के शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी के कोच में ये शख्स सफर के दौरान इत्मिनान से शराब पी रहा है। जिससे आगरा फोर्ट जीआरपी और आरपीएफ की सक्रियता पर सवाल खड़े होते हैं। यही नहीं अक्सर इस ट्रेन में यात्रियों के शराब पीकर विवाद करने की शिकायतें आती भी रहती हैं। लेकिन ट्रेनों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगा पाने में अभी तक तो नाकाम ही दिख रहे हैं।