आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद समेत पूरे ब्रजमंडल में बुधवार को सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला। आगरा में ताजमहल और आगरा किले को देखने आये पर्यटक कोहरे का आनंद लेते दिखाई दिए। लेकिन सड़कों पर इस दौरान विजिबिल्टी ज़ीरो रही। वहीं फिरोजाबाद में हाइवे पर गाड़ियों को लाइट ऑन करके गुजरना पड़ा।