जीएसटी लागू होने से पहले पीएम मोदी ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। कैबिनेट ने सातवें पे कमीशन को कुछ बदलाव के साथ मंजूरी दे दी है। एक जुलाई से सभी कर्मचारियों को ये बढ़ा हुआ वेतन मिलने लगेगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका एलान करते हुए कहा कि सातवें पे कमीशन को लागू करने के बाद सरकार पर 30,748 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।