मोहाली में ‘बीएड,टेट व सब्जेक्ट पास अध्यापक कमेटी’ पंजाब के 4 टीचर पानी की टंकी पर चढ़ गए।इनमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। ये चारों लोग रोजगार की मांग के साथ पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ गए । हालंकि इनको टंकी से उतारने के लिए मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन संघर्ष कर रहे इन टीचर्स का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा ।