कानपुर की एक कंपनी की वैन सोना लेकर लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट जा रही थी। उन्नाव में चेकिंग के दौरान पुलिस को वैन में तीन किलो सोने के बिस्कुट मिले। वैन में दो लोग सवार थे। पुलिस की पूछताछ में वैन के ड्राइवर ने बताया कि उसे ये सोना लखनऊ से प्लेन के जरिए मुंबई ले जाना था। इस दौरान आयकर अधिकारी विवेक वरूण भी पहुंचे और मामले की जांच की जिसमें पता चला कि ये सोना एक ज्वेलरी शॉप का है। पूरी तफ्तीश के बाद में उसे लखनऊ रवाना कर दिया गया है।