नोटबंदी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम ने नोटबंदी को बहुत बड़ा फैसला बताया और मुसीबतों का सामना करने के बावजूद भी इसका समर्थन कर रहे लोगों की सराहना की। इसके साथ ही पीएम ने बैंकों और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों की प्रशंसा करना भी नहीं भूले।