फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 लोकसभा चुनाव: क्या ममता बनर्जी विपक्षी एकता को दिखाएंगी अपना तेवर ?

Fri, 09 Sep 2022 02:52 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी एकता की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली का दौरा कर विभिन्न दलों के करीब एक दर्जन नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक की। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में होने वाली एक रैली में ममता बनर्जी के भी शामिल होने की भी संभावना है। हालांकि, इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। उनकी पार्टी ने ना सिर्फ उन्हें प्रधानमंत्री पद का योग्य उम्मीदवार माना है, बल्कि उन्होंने खुद कांग्रेस और लेफ्ट जैसी विपक्षी पार्टियों के साथ हाथ मिलाने से परहेज के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें