2017 का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट कमेटी ऑन पॉर्लियामेंट्री अफेयर्स की बैठक में फैसला किया गया कि बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगा। 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे पेश होगा जबिक आम बजट एक फरवरी को आएगा। इस बार के बजट की खास बात ये है रेल बजट अलग से नहीं पेश होगा बल्कि आम बजट के एक हिस्से के तौर पर ही पेश होगा।