यूपी के एटा में एक ट्रक रजबहा में पलटने से 15 लोगों के मौत हो गई, जबकि 28 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एटा जिला प्रशासन के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार ट्रक के रजबहा की पुलिया से टकराने की वजह से हुआ। आपको बता दें कि हादसे के शिकार हुए सभी लोग आगरा से बेटी का तिलक चढ़ाने आए थे।