कर्नाटक के चुनावी माहौल में बड़े पैमाने पर पैसों का खेल सामने आ रहा है। मतदान से ठीक पहले चुनाव आयोग ने अब तक 40 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया है। नोटों की ये बरामदगी पीएम मोदी की चुनावी रैलियों के दौरान हुई है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू से शिवमोगा जा रही एक कार से ग्यारह करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। चुनाव आयोग की टीम को हालांकि ड्राइवर ने बताया कि उसे ये पैसा एक प्रॉपर्टी की डील के लिए मिला है लेकिन औऱ आगे की गई पूछताछ के दौरान ड्राइवर जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।