हरियाणा में फरीदाबाद की बल्लभगढ़ अनाज मंडी में अचानक आग लग गई। आग से गेहूं से भरी तकरीबन एक हजार बोरियां जल गई। इस हादसे के पीछे की वजह गेहूं खरीद के लिए निर्धारित की गई सरकारी एजेंसियों की लापरवाही बताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।