लखनऊ में बादशाह नगर इलाके के कुकरैल नाले में 1000 और पांच सौ के पुराने नोट तैरते दिखाई दिए। जैसे ही ये खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग नोट लूटने के लिए नाले में कूद पड़े। देखते ही देखते नाले के पास तमाशबीनों की भीड़ लग गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से नोट जब्त किए लेकिन कुछ लोग 30 दिसंबर तक नोट बदलने की छूट के चलते पुराने नोट लेकर वहां से निकल गए।