फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुगम दर्शन पास अनियमितता मामले की जांच तेज, एडीसी ऊना ने भरवाईं में कर्मचारियों से की पूछताछ

सुभाष चंद्र Updated Mon, 03 Aug 2026 08:26 PM IST

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पास अनियमितता मामले की जांच अब तेज हो गई है। सोमवार को एडीसी ऊना ईशांत जसवाल ने भरवाईं स्थित यात्री निवास पहुंचकर सुगम दर्शन पास व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों से एक-एक कर विस्तृत पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए गठित कमेटी में एडीसी ऊना ईशांत जसवाल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कटोच शामिल हैं। जांच के दौरान बाबा माईदास सदन में संचालित सुगम दर्शन पास काउंटर पर अब तक सेवाएं देने वाले सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इनमें मंदिर न्यास के स्थायी कर्मचारी, आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी तथा सुलभ संस्था के जरिये तैनात कर्मचारी भी शामिल रहे।जांच के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों से सुगम दर्शन पास जारी करने की प्रक्रिया, ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली तथा पास बनाने के रिकॉर्ड से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। वहीं विभागीय जांच पूरी होने के बाद डी सी ऊना को सात दिन बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें