फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: प्रसिद्ध मैड़ी होली मेले के आयोजन के साथ ही अंब क्षेत्र में बढ़ा वाहनों का दबाव

अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Feb 2026 09:37 AM IST

प्रसिद्ध मैड़ी होली मेले के आयोजन के साथ ही अंब क्षेत्र में वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण अंब-नैहरियां, अंब-मुबारिकपुर और अंब-ऊना मुख्य मार्गों पर यातायात का बुरा हाल है। इन रास्तों पर आम दिनों में भी वाहनों की काफी आवाजाही रहती है, लेकिन मेले के चलते यात्री वाहनों की संख्या में हुए भारी इजाफे ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। खासकर अंब चौक पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस कर्मचारी दिन-रात मुस्तैदी से डटे हुए हैं ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। मेले के समापन तक क्षेत्र में वाहनों की भीड़ इसी तरह बनी रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दे रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें