युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत, ऊना द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर एक भव्य मतदाता जागरुकता पदयात्रा का आयोजन बंगाणा में दिनांक 28 जनबरी को किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना तथा अधिकाधिक युवाओं को सक्रिय लोकतांत्रिक सहभागिता हेतु प्रेरित करना है। यह पदयात्रा बंगाणा स्कूल से प्रारम्भ होकर एच पी पेट्रोल पंप तक और वापसी स्कूल तक सम्पन्न हुई। जिसमें 150 से ज्यादा युवाओं, स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं तथा जनसामान्य की व्यापक सहभागिता रही। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, जिला युवा अधिकारी, माय भारत ऊना ने युवाओं एवं माय भारत स्वयंसेवकों से आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्सव है, और एक सशक्त राष्ट्र की नींव तभी मजबूत होती है, जब प्रत्येक युवा नागरिक जागरूक होकर निर्भीक, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान करता है। होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे पदयात्रा में सम्मिलित होकर "गर्व से मतदान करें" का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और लोकतांत्रिक सहभागिता को जन आंदोलन का रूप दें। इस कार्यक्रम में बंगाणा स्कूल के प्रचार्य जितेंद्र शर्मा जी, जिला परिवहन विभाग के सुपरिंटेंडेंट ठाकुर सेन जी, आरसेटी से आकाश भारद्वाज, विद्यालय के शिक्षको व युवा स्वयं सेवक अक्षय कौंडल का बिशेष सहयोग रहा।