लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अंतर्गत तनोह से दुघार संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह उखड़ी बजरी के कारण वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की बिगड़ती हालत को देखते हुए शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।