फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भाखड़ा डैम की सुरक्षा को किया गया और सख्त, जानें वजह

पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा हमला कर चुन चुन कर 27 हिदू परिवारों के व्यक्तियों की हत्या कर देने के बदा भारत सरकार द्वारा कड़ा स्टैंड लेते हुए सिंधू जल समझौते के रद्व कर देने के उपरांत देश के सुप्रिद्व भाखड़ा डैंम सहित देश के तीनों प्रमुख डैंमों की सुरक्षा को सख्त करने के आदेश जारी होने के उपरांत नंनगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित बरमला चैक पोस्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी है और बरमला चैक्क पोस्ट पर तैनान सुरक्षा कर्मचारी भाखड़ा की और जाने वाली हर गाड़ी को गहनता से चैक करने के उपरांत ही आगे बढऩे दे रहे है इसके अलावा गाड़ी में सवार लोगों के आधार कार्ड की भी जांच की जा रही है। उधर इसी मार्ग पर हिमाचल पुलिस द्वारा लगाए गए ग्वालथाई चैकपोस्ट पर भी हिमाचल पुलिस के जवान काफी मुस्तैद नजर आए और यहा भी हर गाड़ी की गहनता से जांच की जा रही थी। बता दें कि नंगल से भाखड़ा तक के कुल 10 किलो मीटर की दूरी पर ही गांव बरमला चैक पोस्ट पर पंजाब पुलिस और ग्वालथाई में हिमाचल पुलिस का नाका लगा हुआ है और इन दोनों चैक पोस्ट पर दिन रात सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहते है। जब इस बारे में जानकारी लेने के लिए बरमला चैक पोस्ट के प्रभारी एएसआई सुरेंद्र सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होने कहा कि भाखड़ा डैंम की और जाने वाले पर्यटकों के बीबीएमबी पब्लिक रिलेशन दफतर से पास बनते है और उसी के उपरांत जब गाड़ी बैरियर पर पंहुचती है तो गाड़ी की गहनता से जांच की जाती है और गाड़ी में सवार लोगों के आधार कार्ड भी जांचे जाते है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें