फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी में दर्शन को आए यूपी के श्रद्धालु की मौत, बस से उतरते ही हुआ बेहोश

Ankesh Dogra Updated Fri, 20 Mar 2026 04:47 PM IST

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में दर्शन करने आए उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु अपने परिवार के साथ माता रानी के दर्शनों के लिए चिंतपूर्णी पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही वह बस से नीचे उतरा, अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए श्रद्धालु को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत सीआरपी सहित अन्य चिकित्सीय प्रयास कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।प्रथम दृष्टि में मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान राजू कश्यप (48 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।श्रद्धालु की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें