फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अंब में समर मेले का आगाज, बच्चों ने खेल-खेल में सीखी रचनात्मकता और स्वास्थ्य की बातें

Ankesh Dogra Updated Wed, 17 Jun 2026 04:54 PM IST

बाल विकास परियोजना कार्यालय अंब की ओर से नगर परिषद अंब के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5, देवी मंदिर परिसर में समर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर परिषद अंब की अध्यक्ष अनुसूया रानी ने किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक कुलविंदर सैनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक कुलविंदर सैनी ने बताया कि प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे समर मेलों की शुरुआत अंब क्षेत्र से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने मेले में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि समर मेला बच्चों की रचनात्मक, शैक्षणिक और शारीरिक गतिविधियों पर आधारित है, जिससे उनके मानसिक और शारीरिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है। मेले के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन और पंजीकरण किया तथा अभिभावकों को शाला पूर्व शिक्षा, उचित पोषण और बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि समर मेले का यह अभियान अगस्त माह तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अंब क्षेत्र से इसकी शुरुआत होना गर्व की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षक और स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें