फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चार दिन से सर्वर ठप, राशन डिपुओ में नहीं मिल रहा राशन

Krishan Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 05:13 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले तीन चार दिनों से राशन वितरण प्रणाली का सर्वर ठप होने के कारण लोगों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। सर्वर ठप होने से राशन डिपुओ में राशन वितरण का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राशन लेने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से डिपुओ में पहुंच रहे लोग घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वे लगातार कई दिनों से राशन लेने आ रहे हैं, लेकिन सर्वर बंद होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या को दूर करने के प्रयास जारी हैं और सर्वर बहाल होते ही राशन वितरण सामान्य कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें