ऊना के बहड़ाला में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दो युवक जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान बृजेश विश्वकर्मा पुत्र जगदीश विश्वकर्मा निवासी भडोलियां खुर्द, देवरिया के रूप में हुई है। ऊना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।