फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विधायक जीत राम कटवाल ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

Ankesh Dogra Updated Tue, 30 Jun 2026 12:50 PM IST

झंडूता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जे.आर. कटवाल ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता चिंतपूर्णी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश तथा अपने विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य, क्षेत्र की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जे.आर. कटवाल इससे पहले वर्ष 2010 में ऊना के उपायुक्त (डीसी) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए थे, जिनका लाभ आज भी श्रद्धालुओं को मिल रहा है। दर्शन के बाद विधायक कटवाल ने कहा कि माता चिंतपूर्णी की कृपा से उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता का लगातार दूसरी बार विधायक चुनने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्रदेश और क्षेत्र के सभी लोगों पर बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें