फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: धौलाधार एनडी पब्लिक स्कूल में दशहरा और गांधी-शास्त्री जयंती पर हुए कार्यक्रम

Krishan Singh Updated Thu, 02 Oct 2025 01:25 PM IST

धौलाधार एनडी पब्लिक स्कूल में इस बार दशहरा पर्व के साथ महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भी मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रार्थनासभा में बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से अवगत करवाने से हुई। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री की सरलता, ईमानदारी पर भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महान विभूतियों के जीवन मूल्यों को आत्मसात करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बच्चों को ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में दशहरा उत्सव के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों की ओर से रामलीला मंचन किया गया, जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और रावण जैसे पात्र जीवंत हो उठे। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन गुरदयाल शर्मा ने भी उपस्थित रहकर सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को दशहरे तथा गांधी-शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें