फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ‎भगत सिंह क्लब ने शहीद अशफाक उल्ला खां को किया याद

Krishan Singh Updated Wed, 22 Oct 2025 04:50 PM IST

गगरेट शहीद भगत सिंह क्लब की ओर से शहीद अशफाक उल्ला खां के जन्मदिन पर घनारी में बने स्मारक पर  पुष्प अर्पित करकर इस महान क्रांतिकारी को याद किया ।  क्लब सदस्य ने बताया कि शहीद अशफाक उल्ला खां भारत मां के वो बहादुर लाल थे जो युवाओं के हौसलों में, उत्साह में, क्रांति के नवाचार में आज भी जिंदा हैं। देश के लिए शहादत देने वाले अशफाक उल्ला खां हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रबल समर्थक थे और एकता की मिसाल कायम रखने वाले प्रतीक बन आज भी प्रासंगिक हैं। अशफाक उल्ला खां की शहादत मिसाल कायम कर गई और आजादी की लड़ाई में हिंदू-मुस्लिम एकता को और भी अधिक मजबूत कर गई। अशफाक उल्ला खां महज 27 वर्ष में अमरत्व को प्राप्त कर गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें