फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला तलमेहड़ा में हुआ जागरुकता कार्यक्रम

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला तलमेहड़ा में शिक्षा विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय रेडीनेस मेले का आयोजित करवाया गया।  इसमें मुख्यातिथि के रूप में केंद्र मुख्य शिक्षक राकेश सिंह ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों को बताया कि विभाग के निर्देश अनुसार यह मेला आयोजित किया जा रहा है। बच्चों को किस तरह पढ़ने के लिए तैयार करना है और आगामी कक्षा के लिए बच्चों को कैसे तैयार करना है। केंद्र मुख्य शिक्षक ने अभिभावकों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों से निवेदन किया गया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाएं। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों में राहुल सुमन, संजय धीमान,  नीलम कुमारी, सरोज कुमारी, सपना कुमारी, ज्योति ठाकुर के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू, मदन लाल, संदीप कुमारी, सुरेखा, सपना देवी, अंजू वाला, तृप्ता देवी, प्रवीण कुमारी, मोहित, किरन देवी, कंचन देवी, निशा कुमारी, अर्चना कुमारी, मनीषा ठाकुर सहित अन्य अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें