फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: कांग्रेसियों से अनुराग ठाकुर का सीधा सवाल, इस मुद्दे पर घेरा!

video Updated Mon, 22 Dec 2025 01:15 PM IST

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों को अब 100 की जगह 125 दिन तक रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मजदूरी के मानदेय में बढ़ोतरी पर भी काम कर रही है। महात्मा गांधी के नाम को लेकर कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि रोजगार गारंटी से जुड़ी योजनाएं 1960 के दशक से किसी न किसी रूप में चलती आ रही हैं। उन्होंने बताया कि 1989 में इसका नाम ‘जवाहर रोजगार योजना’ रखा गया, 1999 में इसे ‘जवाहर स्वर्णिम योजना’ कहा गया, 2001 में इसका नाम बदलकर ‘संपूर्ण रोजगार योजना’ कर दिया गया। इसके बाद 2004 में यूपीए सरकार के दौरान इसे ‘NREGA’ नाम दिया गया और आखिरकार 2009 में इसका नाम ‘MGNREGA’ किया गया। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि अगर महात्मा गांधी का नाम इतना ही महत्वपूर्ण था, तो उन्हें 2009 में ही गांधी जी क्यों याद आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें