सोलन शहर के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में सम्मान वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल में 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या अल्पा मालिक शर्मा ने सभी को ट्राफी, मेडल देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। वहीं छात्राओं को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।