सोलन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला रबोन में एससीईआरटी की ओर से राज्य स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में लगभग नौ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने की। इसमें प्रदेश भर से जिला स्तर पर चयनित टीम भाग ले रही है। जिसमें पहले दिन रोल प्ले आयोजित किया गया। पहली प्रस्तुति बिलासपुर की टीम ने दी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लोक नृत्य प्रतियोगिता होगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित टीम राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी।