फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सोलन माल रोड पर निकली रोष रैली, प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 12:07 PM IST

पर्यावरणविद और समाजसेवी सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को सोलन के माल रोड पर सीटू, एसएफआई और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। रैली चिल्ड्रन पार्क से शुरू होकर पुराने विश्राम गृह तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चिल्ड्रन पार्क में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल कर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें