फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शैलेंद्र गुप्ता बोले- झूठे वादे लेकर फिर जनता के बीच जा रही कांग्रेस

Krishan Singh Updated Thu, 14 May 2026 04:28 PM IST

भाजपा ने कांग्रेस पर शहर के लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाए हैं। भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2021 में नगर निगम में हुए चुनाव में जो 25 वादे किए थे वह आज तक पूरे नहीं हुए, लेकिन इस बार फिर से वह जनता के बीच अपने झूठे चुनावी वादे लेकर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस से जवाब मांगना चाहिए कि पिछले वादे पूरे क्यों नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सोलन शहर में पानी की समस्या पांच सालों में लगातार बरकरार रही, लेकिन न तो उन्होंने कोई योजना बनाई और न ही इसमें वितरण प्रणाली को लेकर कुछ सुधार किया गया। वहीं मुफ्त पानी देने व कूड़ा उठाने का वादा भी पूरा नहीं किया। साथ ही जनता को आज भी पांच से छह दिन बाद पानी मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें