सावन माह के दूसरे सोमवार को सोलन शहर में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कारोबारियों और भक्तों की ओर से मालरोड स्थित मुरारी मार्केट में माता दुर्गा मंदिर के पास श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद बांटा गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। शहर में सोमवार को जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते बाजार क्षेत्र में भी चहल-पहल रही। वहीं, सावन के दूसरे सोमवार को सोलन के विभिन्न शिव मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और आस्था के साथ मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए।