दून विधानसभा क्षेत्र के 2 जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस के दो समर्थित प्रत्याशियों ने आज एसडीएम बद्दी के समक्ष नामांकन भरा। इसमें तत्कालीन पट्टा बारिया पंचायत प्रधान रंजना देवी ने दाड़वा वार्ड से नामांकन भरा प्रत्याशी बनाया है। जबकि मंधाला वार्ड से सूबेदार माता राम ने नामांकन भरा। इस मौके पर दून के विधायक चौधरी रामकुमार भी विशेष रूप से उपस्थित दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह क्षेत्र में बढ़ रहे नशाखोरी बेरोजगारी पानी बिजली सड़क और किसने को आ रही समस्याओं को लेकर जनता में उतरेंगे और निश्चय ही जीत हासिल कर लोगों की उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे वहीं, विधायक रामकुमार चौधरी ने भी दोनों प्रत्याशियों को बधाई दी और साथ ही आश्वासन दिया कि उनके बताए गए सभी कार्यों को प्रमुखता के साथ किया जाएगा, ताकि क्षेत्र का बेहतर विकास हो सके।