कांगड़ा में 1905 में आए भूकंप में मारे गए लोगों की याद में सोलन शहर के मालरोड़ पर विभिन्न स्कूली बच्चों, एनीसीसी कैडेट्स ने एक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान आपदा से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। यह रैली पुराने उपायुक्त चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड तक निकाली गई। जिसमें कई अधिकारी भी शामिल रहे।