फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Rain News: देर रात से बारिश, किसानों-बागवानों को फायदा; परवाणू-शिमला फोरलेन पर गिरे पत्थर

Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Jul 2026 10:20 AM IST

सोलन जिले में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा। लगातार हो रही हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों और बागवानों को मिला है। इस समय नगदी फसलों और बागवानी के लिए नमी की आवश्यकता थी, जिसे इस बारिश ने काफी हद तक पूरा कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी संतुलित बारिश होती रही तो फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। दूसरी ओर लगातार बारिश के कारण परवाणू-शिमला फोरलेन पर कई स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है। प्रशासन ने भी बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता के साथ यात्रा करने की सलाह दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें