फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: स्वास्थ्य व उद्योग मंत्री ने वार्ड-1 में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Ankesh Dogra Updated Sun, 10 May 2026 02:07 PM IST

नगर निगम चुनाव अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री एवं सोलन नगर निगम के वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने वार्ड-1 देहूंघाट स्थित कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना ठाकुर के पक्ष में वार्ड में जाकर चुनाव प्रचार भी किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय में स्थानीय लोगों को कांग्रेस की प्रचार सामग्री समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यहां पर लोग कांग्रेस की घोषणाओं व नीतियों की जानकारी ले सकेंगे। कार्यालय में हर समय कोई न कोई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर हिमपात के अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान, जोगिंद्र बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष वरमानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार, पूर्व पार्षद विजय ठाकुर, शोभित बहल सहित बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें