फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, तीसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार से शुरू किए गए अभियान के तहत गुरुवार को प्रशासन की टीम ने कोटलानाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम नीरजा शर्मा की अगुवाई में पहुंची टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर रखा गया सामान भी जब्त किया गया। प्रशासन की टीम ने मौके पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान 1 सितंबर से शुरू किया गया है। प्रशासन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराना है, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। कोटलानाला क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। चालान काटने के साथ मौके पर रखा सामान भी हटाया गया। शहर में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर सामान रखने तथा सार्वजनिक स्थानों के इस्तेमाल को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। लगातार तीसरे दिन हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें