भाजपा सोलन शहरी मंडल द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने महिलाओं की स्थिति को देश की प्रगति का पैमाना बताया था। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपनी आधी आबादी को पीछे रखकर विकास की कल्पना नहीं कर सकता। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण प्रदान किया गया है।