फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parwanoo Municipal Council: ठाकुरदास शर्मा ने अध्यक्ष और मोहनलाल आजाद ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ

Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Jul 2026 11:26 AM IST

नगर परिषद परमाणु में शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के ठाकुरदास शर्मा ने अध्यक्ष पद तथा कांग्रेस के मोहनलाल आजाद ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। दोनों का चुनाव जून माह में संपन्न हुआ था, लेकिन करीब एक महीने बाद औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण कराया गया। इसके साथ ही नगर परिषद का नया नेतृत्व पूरी तरह सक्रिय हो गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद शहर में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में तेजी आएगी। नगर परिषद के नए नेतृत्व के सामने शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना, सफाई व्यवस्था, सड़कें, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने जैसी प्राथमिक चुनौतियां रहेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें