फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: धर्मपुर में शहीद सिकंदर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मारक परिसर में किया पौधारोपण

Ankesh Dogra Updated Sun, 26 Jul 2026 02:43 PM IST

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर धर्मपुर एक्स-सर्विसेज लीग की ओर से रविवार को बोहली स्थित अमर शहीद सिपाही सिकंदर के स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) सचिदानंद शर्मा ने की। इस दौरान पूर्व सैनिकों, स्थानीय नागरिकों और अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद सिकंदर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान शहीद स्मारक परिसर में पौधारोपण भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सिपाही सिकंदर की वीरांगना शकुंतला को शॉल और हिमाचली टोपी भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके साहस और त्याग को नमन किया। अपने संबोधन में लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) सचिदानंद शर्मा ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों का अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उन्होंने लोगों से शहीदों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें