फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: देवठी पंचायत के बोहच में दो दिवसीय मेले की धूम, दंगल में हिमाचल और बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम

शहर के साथ लगती देवठी पंचायत के बोहच में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। मेले में स्कूली बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों और स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों ने मेले के माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मेले का मुख्य आकर्षण दंगल रहा। इसमें हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने हिस्सा लिया और कुश्ती के मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया। दंगल को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। दो दिवसीय मेले में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक दंगल के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला और क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें