फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: मुख्यमंत्री सुक्खू नेरीकलां पहुंचे, करेंगे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

Ankesh Dogra Updated Thu, 25 Jun 2026 02:43 PM IST

सुखविंद्र सिंह सुक्खू कसौली विधानसभा क्षेत्र की नेरीकलां पंचायत पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे निर्धारित था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह करीब 1:40 बजे नेरीकलां पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर पहले सोलन के बसाल हेलीपैड पर उतरा, जहां से वे सड़क मार्ग के जरिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। मुख्यमंत्री नेरीकलां में विभिन्न करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें